दिव्य न्यूज़ 18:-निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी|
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबर पर तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृतएवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।राज्य सरकार ने 1 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे
मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तीसरे दिन से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाएंगे। बताया गया है कि वे उस जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि जिस जिले में मुख्यमंत्री जाएंगे वहां पर रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। सभी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कहा गया है।निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबर पर तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृतएवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।
मुख्यमंत्री की चौपाल रविवार से प्रदेश के किसी गांव में लगेगी।
Previous Articleमनोज चॉइस सेंटर शिवा जी नगर
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
