Close Menu
Divya News18Divya News18
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ मे बढ़ेगी गर्मी पारा 42c तक जाने की उम्मीद;

    April 11, 2026

    महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार

    April 11, 2026

    महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साढ़े 5 मी. की जगह 5 मी. की साड़ी दी, छोटी होने से पहन नहीं पा रहीं

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Divya News18Divya News18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • क्राइम
    • मनोरंजन
    Divya News18Divya News18
    Home » रेशम विभाग की बहुमूल्य जमीन, पर अवैध कब्जा :
    Blog

    रेशम विभाग की बहुमूल्य जमीन, पर अवैध कब्जा :

    Santosh Kumar SinghBy Santosh Kumar SinghApril 11, 2026Updated:April 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहर के कोसाबाड़ी चौक स्थित रेशम विभाग की बहुमूल्य जमीन एक बार फिर अवैध कब्जे और निर्माण का केंद्र बनती नजर आ रही है। करोड़ों की सरकारी संपत्ति मानी जाने वाली रेशम बाड़ी में सैकड़ों पेड़ों की कटाई कर धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर रेशम उत्पादन के लिए विभाग द्वारा वर्षों पहले पौधे लगाए गए थे, उसे योजनाबद्ध तरीके से पहले उजाड़ा गया और अब वहां पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी रेशम बाड़ी की जमीन पर अवैध कब्जा कर कई दुकानों का निर्माण कराया जा चुका है, जिनसे किराया वसूली कर मोटी कमाई की जा रही है। अब एक बार फिर उसी जमीन पर नए सिरे से निर्माण कर अवैध संपत्ति अर्जित करने की तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य इतने बेखौफ तरीके से किया जा रहा है कि मानो जिम्मेदार विभागों का कोई डर ही नहीं रह गया हो।

    सूत्र बताते हैं कि कब्जाधारियों ने पहले रेशम विभाग द्वारा कराई गई फेंसिंग को उखाड़ दिया और वहां ठेला-गुमटी रखवा कर धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा जमाया। इसके बाद अपनी बाउंड्री तैयार कर पूरी जमीन को घेर लिया गया। अब इसी बाउंड्री के अंदर हाई प्रोफाइल बिल्डिंग व दुकानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही रेशम विभाग द्वारा कराई गई फेंसिंग को तोड़कर और पेड़ों को काटकर जमीन को पूरी तरह खाली किया गया, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

    हालांकि कोरबा में जमीनों के हेरफेर को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं, जहां एक जगह की जमीन दूसरे स्थान पर दर्शाए जाने के आरोप लगते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यदि 25-30 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाएं, तो स्पष्ट रूप से यह जमीन रेशम विभाग की रेशम बाड़ी के रूप में दर्ज नजर आएगी। वहीं कोसाबाड़ी स्थित इस जमीन के सामने जिस प्रकार ठेला-गुमटी की बाढ़ सी आ गई है और लगातार लोग गुमटी रखकर व्यवसाय कर रहे हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति और जटिल होने की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में यही लोग इस जमीन पर अपना दावा ठोक सकते हैं, जिससे विभाग के लिए उन्हें हटाना और भी मुश्किल हो जाएगा।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां एक ओर गरीबों द्वारा किए गए छोटे-मोटे कब्जों पर नगर निगम या प्रशासन तत्काल सख्ती दिखाता है, वहीं इस बड़े मामले में कार्रवाई के बजाय निर्माणकर्ताओं को खुली छूट मिलती नजर आ रही है।

    मामले में यह भी चर्चा है कि विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है और उनके संरक्षण में ही यह पूरा खेल संचालित हो रहा है। हालांकि रेशम विभाग द्वारा इस अवैध कब्जे और निर्माण को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नजर नहीं आया है।

    ऐसे में समय रहते प्रशासन द्वारा कठोर और न्यायप्रिय कार्रवाई करना बेहद जरूरी हो गया है, अन्यथा आने वाले दिनों में यह अतिक्रमण और विकराल रूप ले सकता है तथा सरकारी जमीन को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में ए आई आधारित शिक्षा की शुरुआत, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण :
    Next Article कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया, अनस्किल्ड को अब 1320 रुपए रोजाना :
    Santosh Kumar Singh
    Santosh Kumar Singh

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ मे बढ़ेगी गर्मी पारा 42c तक जाने की उम्मीद;

    April 11, 2026

    महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार

    April 11, 2026

    महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साढ़े 5 मी. की जगह 5 मी. की साड़ी दी, छोटी होने से पहन नहीं पा रहीं

    April 11, 2026

    वेतन मांगने पर मजदूरों को नौकरी से निकलने की धमकी:

    April 11, 2026

    खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बता कर दिखा रहा था रोब, पुलिस की कार्यवाही:

    April 11, 2026

    कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया, अनस्किल्ड को अब 1320 रुपए रोजाना :

    April 11, 2026
    Economy News

    छत्तीसगढ़ मे बढ़ेगी गर्मी पारा 42c तक जाने की उम्मीद;

    By Santosh Kumar SinghApril 11, 2026

    दिव्य न्यूज़ 18:-बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में 12 अप्रैल के बाद गर्मी…

    महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार

    April 11, 2026

    महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साढ़े 5 मी. की जगह 5 मी. की साड़ी दी, छोटी होने से पहन नहीं पा रहीं

    April 11, 2026
    Top Trending

    छत्तीसगढ़ मे बढ़ेगी गर्मी पारा 42c तक जाने की उम्मीद;

    By Santosh Kumar SinghApril 11, 2026

    दिव्य न्यूज़ 18:-बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में 12 अप्रैल…

    महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार

    By Santosh Kumar SinghApril 11, 2026

    दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया…

    महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साढ़े 5 मी. की जगह 5 मी. की साड़ी दी, छोटी होने से पहन नहीं पा रहीं

    By Santosh Kumar SinghApril 11, 2026

    रायपुर महिला बाल विकास विभाग में ठेकेदारों ने साड़ी में घोटाला कर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.