नर्स पर हमला उद्योग मंत्री के बंगले एवं सांसद के बंगले के पास हुईं घटना|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास शुक्रवार सुबह नर्स युवती पर बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया, चाकू उसके पीठ में घुसा हुआ था। युवती को अस्पताल ले जाया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड स्थित उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास शुक्रवार लगभग 10:30 बजे चाकू बाजी की घटना सामने आई। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली |बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी युवती निजी अस्पताल की लैब में नर्स है, जो रोज की तरह सुबह 10:30 अपने घर से पैदल निहारिका स्थित लैब में ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान पंप हाउस रोड स्थित मंत्री और सांसद बंगले के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और युवती के पीछे पीठ पर एक चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं चाकू नर्स की पीठ पर ही घुसा हुआ था। तभी युवती ने चीख पुकार मचाना शुरू किया तब बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया युवती ने इस घटना की जानकारी अपने दोस्त को फोन कर दिया। जहां दोस्त मौके पर पहुंचे। जिन्होंने देखा कि उसके पीठ पर चाकू घुसा हुआ था। उसने इस हालत में तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुआ।

वहीं इसकी सूचना मिलते हैं सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जहां मौके पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी पहुंचे|

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि युवती से प्राथमिक तौर पर जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि वह पैदल काम पर जा रही थी जहां बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में युवती भी हमला करने वाले युवकों को नहीं पहचान पाई कि आखिर युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं।

Latest News

कोशाम्बी, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले,से टकराई आठ लोगों की मौत 17 घायल|

दिव्य न्यूज़ 18:-कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकप पर सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके...

More Articles Like This