दिव्य न्यूज़ 18:-नक्सलियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत और भी नक्सली हैं जो मुख्यधारा में आना चाहते हैं, वहीं इलाके में सक्रिय अन्य नक्सली कैडरों से चर्चा कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं। ये सभी छह नक्सली कैडर, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में आने व हथियारों की सुपुर्दगी भी की गई।
बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने एक बार फिर शेष बचे कुछ नक्सली कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई है, उन्होंने कहा कि जो कैडर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी, सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 26 महीनों में 2700 से अधिक नक्सली कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।




