दिव्या न्यूज़ 18:- यह घटना चाम्पा जांजगीर जिले की है जहां एक पिता ने अपने ही पुत्र को नहर में डुबोकर मार डाला | पिता शराब पीने का आदि था | इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था| दो बेटियों को लेकर पत्नी मायके चली गई थी| जबकि बेटा पिता के साथ रहता था| गुस्से में शुक्रवार कि शाम आरोपी बेटे को अपने साथ ले गया | कुछ घंटे बाद वह बेटे आयुष का मृत शरीर लेकर वापस भीलोनी पहुंचा| उसने बताया कि नशे के कारण साइकिल समेत वह नहर में गिर गया था| मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है | पुलिस ने आरोपी रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|

[ शराब की वजह से होता था विवाद पुलिस के अनुसार रेशम यादव और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था| पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है | और अक्सर गाली गलौज व मारपीट करता था| इससे से तंग आकर वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी| रेशम यादव इस बात से नाराज था | वह पत्नी को जान से मारने की धमकी भी देता था| थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया | पूछताछ में आरोपी ने पहले नशे में होने और साइकिल से ही नहर में गिरने की बात कही जिससे उसके पुत्र आयुष की मौत हो गई| यही बात बार-बार कहता रहा | लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया | उसने बताया की पत्नी के न आने पर वह गुस्से में था | उसने आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला | फिर शव को अपने ससुराल भीलोनी ले आया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्याययीक रिमांड पर जेल भेज दिया |





