28.48 करोड़ की लागत से बनेगा तीन रोड|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ शहरी क्षेत्र में एक और ग्रामीण क्षेत्र में 2 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इन तीनों सड़कों पर कुल 28.48 करोड़ रुपए की लागत आएगी। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि राज्य सरकार ने धमतरी क्षेत्र में करीब 28.48 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 3 प्रमुख सड़कों को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इनमें से छाती-गागरा-कंडेल-देव पुर मार्ग (जिसकी लंबाई 9.0 किलोमीटर है) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 25.04 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बेंद्रानवागांव सड़क मार्ग को भी सुधारने की मंजूरी मिली है।

यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क के बनने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीण विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही, धमतरी नगर निगम को भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत दानीटोला स्कूल चौक से ट्रेंचिंग ग्राउंड, सीताकुंड तालाब होते हुए गर्ल्स कॉलेज तक सीसी रोड और रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए वित्त विभाग ने 3.44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह सड़क शहर के मुख्य हिस्सों में से एक है।

Latest News

कोरबा में बारूद वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया |

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा  रेलवे फाटक को पार करने की हड़बड़ी में हुआ हादसा, व्यक्ति की मौके...

More Articles Like This