27 मार्च से शुरू होंगे यूपीटीईटी 2026 के आवेदन, बड़ी फीस को लेकर अभ्यर्थियों में पनपी नाराजगी|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 2 से 4 जुलाई 2026 निर्धारित की है। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम तिथि एक मई तय की गई है। चार साल बाद आयोजित हो रही टीईटी परीक्षा में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।गौरतलब है कि वर्ष 2021 में टीईटी का आयोजन उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा कराया गया था। उस समय दोनों स्तर की परीक्षा के लिए शुल्क 1200 रुपये निर्धारित था। वहीं अब एक स्तर के लिए शुल्क बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2021 में यह 800 रुपये था। इसी तरह एक स्तर पर पहले 400 रुपये शुल्क था, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

Latest News

ट्रेन को बीच रास्ते छोड़कर भागा लोको पायलट

दिव्या न्यूज़ 18 :- बिहार के किशनगंज में एक लोको पायलट ने ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद...

More Articles Like This