दिव्य news18:-बांकीमोंगरा| नगर पालिका बांकीमोंगरा कार्यालय में अध्यक्ष सोनी विकास झा ने 23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। इन्हें अब राज्य शासन की पीडीएस प्रणाली से सस्ते दर पर नजदीक के सोसाइटियों से खाद्यान्न मिल पाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष झा ने कहा कि राज्य सरकार और नगर पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार राशन की सुविधा से वंचित न रहे। राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि एक गरीब परिवार के लिए सम्मानजनक जीवन और पोषण का आधार है। हमारी प्राथमिकता है कि शासन की हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे। हितग्राहियों ने त्वरित कार्रवाई पर अध्यक्ष और पालिका प्रशासन का आभार जताया। हितग्राहियों ने कहा कि राशन कार्ड बन जाने से अब उन्हें कम कीमतों पर अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं मिल सकेंगी, जिससे उनके घरेलू बजट में काफी राहत मिलेगी।
Must Read




