दिव्य न्यूज़ ; सरकारी दफ्तरों की बकाया राशि मार्च 26 की स्थिति में होगी फ्रिज । प्रदेश भर के सरकारी कनेक्शन पर लगभग 2800 करोड रुपए का बकाया । स्मार्ट मीटर 1 अप्रैल 2026 से प्रीपेड होंगे । इन सरकारी कनेक्शन का बकाया राशि मार्च 2026 की स्थिति में फ्रिज हो जाएंगे । ऊर्जा विभाग के सचिव डॉक्टर रोहित यादव ने इसकी जानकारी दी । डॉ यादव ने बताया की विकास खंड स्तर से ऊपर के 45328 सरकारी कनेक्शन में 1 अप्रैल 2026 से फ्री बिलिंग लागू करने की तैयारी है । वही बकाया राशि का भुगतान 2026 27 में समान त्रैमासिक किस्तों में किए जाने का प्रावधान किया गया है । प्रीपेड सिस्टम लागू होने के बाद शासकीय उपभोक्ताओं की बिलिंग मासिक ना होकर रोजाना दैनिक आधार पर होगी । गौर तलब है कि वर्तमान में प्रदेश भर के सरकारी कनेक्शन पर लगभग 2800 करोड रुपए का बकाया है । नई व्यवस्था लागू होने पर सरकारी दफ्तरों और कनेक्शन धारकों को बिजली बिल का पैसा मोबाइल फोन प्रीपेड कनेक्शन की तरह पहले जमा करना होगा । रोज उनको बिजली खपत कटे पैसे और बची रकम की जानकारी मिलती रहेगी । बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं होगा डिस्कनेक्शन इतनी राहत । शहर से ब्लॉक स्तर तक के कनेक्शन से हो रही शुरुआत ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव ने दी जानकारी ।




