दिव्या न्यूज़ 18 :- केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है | जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग ना हो इसके लिए कलेक्टर क्रुणाल दुदावत के निर्देश पर राजस्व विभाग खाद्य विभाग की टीम होटल में छापेमारी कर रही है| बुधवार को टीम ट्रांसपोर्ट नगर के सेंट्रल प्वाइंट होटल पहुंची| यहां निरीक्षण के दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर मिले| जिसमें तीन भरे व तीन खाली थे | टीम ने सभी सिलेंडर जप्त करते हुए प्रतिष्ठान के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की है | जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में शक्ति बरती जाएगी | कलेक्टर ने सभी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें| वह घरेलू सिलेंडरों का अनुचित उपयोग न करें |
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।