साली को सपने में छेडा शख्स को जेल |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18 :- उत्तर प्रदेश कानपुर में एक शख्स पर करीब सात साल तक छेड़छाड़ का मुकदमा चलता रहा| लेकिन बाद में पता चला की छेड़खानी की घटना असल में नहीं बल्कि सपने में हुई थी| अब विस्तार से  क्या है पूरा मामला 2019 में एयर फोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए थे| इस दौरान एक रात उनकी साली ने शोर मचाते हुए आरोप लगाया कि जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की है|

[ परिवार की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ| और अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया| वह करीब 19 दिन तक जेल में रहे बाद में उन्हें जमानत मिल गई | गौरतलब है कि इस मामले में करीब 7 साल तक मुकदमा चलता रहा | अब सुनिए कोर्ट में लड़की ने क्या कहा| अब कोर्ट में लड़की ने कहा कि वह उस रात दवा लेकर सो रही थी और आधी नींद में थी| उसे सपने में लगा कि जीजा ने पकड़ लिया है इसलिए उसने शोर मचा दिया था| मुझे बाद में समझ में आया कि वह सपना था| लड़की के परिवार ने भी अदालत में भ्रम की बात स्वीकार की| इसके बाद कोर्ट ने माना किआरोप साबित नहीं हुए और अनुराग को बरी कर दिया ||

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा|

]दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारियों को  रोंदा | इसके...

More Articles Like This