दिव्य न्यूज़ 18:-

[ कोरबा के सर्वामंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया| इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | न्यूज़ रिपोर्टर विनय कुमार के अनुसार घायल युवक की पहचान बरमपुर निवासी के रूप में हुई है| जानकारी के अनुसार युवक फाटक के पास खदान से सटे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था | तभी वहां अचानक मालगाड़ी के चपेट में आ गया| हादसे के बाद वह खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा था| फाटक पर तैनात गेटमैन ने और हमारे ग्राउंड फ्लोर रिपोर्टर ने युवक को देखा और तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी को दी | सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने साथ | मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया| ग्राउंड फ्लोर रिपोर्ट विनय कुमार दिव्या न्यूज़ 18 |




