दिव्य न्यूज़ 18:- सीतामढ़ी मै मैन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी की बारस फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया| फाल्गुन मास की बारस जिसमें बड़ी संख्या से भक्तजन बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े | महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम परिसर को विशेष रूप से पुष्प सज्जा और रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था| मंदिर का वातावरण भजन जयकारो और दीपों की रोशनी से सरोबार रहा | बाबा श्याम का अलौकिक व मनमोहक श्रृंगार किया गया| जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा| कार्यक्रम में रायपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका राजकुमारी गुप्ता एंड पार्टी ने संगीत में श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ एवं भजनों की शानदार प्रस्तुति दी | उनके साथ आए वाद्य कलाकारों का मंदिर समिति द्वारा श्रीफल दुपट्टा वा मोती की माला से स्वागत किया गया| भजनों की धुन पर भक्त देर तक झूमते रहे | दोपहर को अल्पविराम दिया गया|| इस दौरान एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन महिला भक्तों को सम्मानित किया गया जो साल भर मंदिर में श्री श्याम जी का पाठ करती हैं | मंदिर के ट्रस्टों ने उन्हें उपहार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया | धमाल और महा आरती में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की| भक्तों ने उत्साह के साथ बाबा के साथ फूलों की होली खेली जिसे पूरा परिसर सुगंधित हो उठा | कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया| मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों की अटूट आस्था और निस्वार्थ सेवा से ही ऐसे धार्मिक अनुष्ठान संभव है |

[avat




