दिव्य न्यूज़ कोरबा :- नगर निगम ने 25 फरवरी से 14 अप्रैल तक वार्डो और बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है| प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे अभियान शुरू होगा निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने इसके लिए वार्ड बार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं | इस दौरान सड़क फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने स्टीट लाइट की मरम्मत करने पानी आपूर्ति की शिकायतों का निराकरण करने की कार्रवाई भी की जाएगी| निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और अधिकारियों को ही नोडल अधिकारी बनाया है इसके लिए वार्ड बार तिथि निर्धारित की गई है| रामसागर पारा और राताखार से अभियान की शुरुआत होगी |




