रेलवे टिकट रिफंड के नाम से 2 लाख का लग गया चुना |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18 :- समझे कैसे होते हैं यह स्कैम, बचाव के लिए 9, जानकारियां, ना करें ये 6गलतिया          हाल ही में प्रयागराज से मामला सामने आया है टिकट रिफंड के नाम से साइबर ठगी यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को गूगल पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर यूजर से करीब ₹200000 ठग लिए | दरअसल पीड़ित ने कुछ दिन पहले दिल्ली से प्रयागराज के लिए टिकट बुक की थी| जिसे बाद में कैंसिल कर दिया| रिफंड ना मिलने पर उसने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा | और उससे संपर्क किया| कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से उसके व्हाट्सएप पर कॉल आया| कॉलर ने खुद को गूगल पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया | और एक एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा | फाइल डाउनलोड करते ही ठगने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया | इसके बाद पीडित के मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के जुड़े पांच खातों से  193000 रुपए निकाल लिए | इसका मतलब यह है की टिकट रिफंड लेते समय जरा सी लापरवाही भी आप पर भारी पड़ सकती है | इसलिए टिकट रिफंड का सही तरीका समझना बहुत जरूरी है|                                      अगर टिकट रिफंड स्कैम का शिकार हो जाए तो क्या करें| तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराये | बैंक पेमेंट एप के ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवा दीजिये | नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें ताकि पैसा वापस मिल सके| साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर कर इसकी शिकायत कर सकते हैं| इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पेट्रोल पर भी

शिकायत कर सकते हैं| साइबर ठग रिफंड में देरी या तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हैं| यह फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ग्राहक का भरोसा जीतते हैं | साथ ही तकनीकी मदद के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खाते से रकम निकाल लेते हैं | महत्वपूर्ण जानकारी गूगल पे या कोई भी आधिकारिक पेमेंट एप व्हाट्सएप कॉल करके एपीके फाइल या ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है | ऐसी कॉल साइबर ठग ही करते हैं | किसी भी ऐप को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या कंपनी की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना चाहिए|

 

Latest News

नगर सैनिको को पुलिस के सामान वैतन का आदेश सुप्रीम कोर्ट |

दिव्य न्यूज़ 18:- समान वेतनमान का निर्देश उच्च न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को समान वेतनमान देने...

More Articles Like This