दिव्य न्यूज़ 18:- ग्राउंड फ्लोर न्यूज़ बालको नगर कथित तौर पर रिसदी से बालकों बायपास रोड का नजारा आज देखने लायक था | किसी भी ट्रेलर वहां से गुजरने के बाद धूल का गुंबार स्कूटी एवं बाइक चालक के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर रहा था | किसी भी ट्रेलर के गुजरने के बाद धूल इतनी ज्यादा उड़ रही थी | कि सामने आ रहे वाहन को देखना मुश्किल हो गया था | ग्राउंड फ्लोर बालको नगर से विनय कुमार की रिपोर्ट | रोड के अगल-बगल दुकान संचालकों की स्थिति दयानिय हो गई है | रोड के किनारे एक होटल संचालक कश्यप जी ने बताया कि बालको प्रबंध धारा औपचारिक तौर पर सुबह और शाम पानी का छिड़काव किया जाता है| गर्मी का मौसम लगभग आ गया है| जिससे पानी तुरंत सूख जाता है| एवं फिर से धूल का गुंबार उड़ने लगता है | ऐसे में कई प्रकार की गंभीर बीमारी सांस की बीमारी दमा सांस लेने में तकलीफ होती है| उनकी पत्नी को भी सास लेने में तकलीफ एवं दमा से ग्रस्त हो गई है | उन्हें सांस की बीमारी दमा ने जकड़ लिया है | बालको प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने के कारण दिव्य न्यूज़ 18 को सूचना दी गई| ताकि इस समस्या को अग्रेषित करें | हमारे रिपोर्टर विनय कुमार के द्वारा वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई| और उन्होंने इसे सही बताया| बालको प्रबंधन औपचारिक तौर पर सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहा है| जो मात्र एक दिखावा है | ऐसे में सड़क के अगल-बगल दुकान का संचालन कर रहे लोग धूल के कारण परेशान है एवं स्वास्थ्य में गिरावट हो रहा है| उनके स्वास्थ्य में अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है| एवं गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं| जल्द ही प्रशासन द्वारा बालको प्रबंधन को इस बारे में सूचना देकर निपटान किया जाए| अन्यथा स्थानीय निवासी चक्का जाम एवं आंदोलन के लिए चेतावनी दे रहे है | बालको प्रबंधन द्वारा रिसदी से बालकों बायपास रोड पर धुल के गुमबार की अनदेखी की जा रही है|




