राशन वितरण में देरी पर विवाद कर्मचारियों से हाता पाई तहसीलदार ने स्थिति का जायजा लिया जल्द राशन वितरण का दिया आश्वासन |

Must Read

कोरबा जिले में सरकारी राशन व्यवस्था अवस्थित होने से राशन दुकान संचालक परेशान है| राशन दुकान संघ के अध्यक्ष विनोद मोदी ने बताया कि पिछले 2 महीने से राशन का वितरण नियमित रूप से नहीं हो रहा है | इसके चलते दुकानों में उपभोक्ताओं से आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है | उन्होंने कहा कि अधिकारियों  ने सभी क्षेत्र में राशन वितरण का आश्वासन दिया था| लेकिन आपूर्ति नहीं होने से दुकान संचालकों को परेशानी हो रही है|           संघ के संरक्षक राम सिंह अग्रवाल ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में लगभग 78 राशन दुकान संचालित है लेकिन उनमें से कुछ ही दुकानों में सामग्री पहुंची है शेष दुकानों में वितरण न होने से जनता में आक्रोश है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर क्षेत्र के लिए निर्धारित राशन सामग्री को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जा रहा है|                                                                    वेयरहाउस में प्रोग्रामर पर बदतमीजी का आरोप   दुकान संचालकों ने आरोप लगाया कि वेयरहाउस में पदस्थ प्रोग्रामर शिव ने उनके साथ गाली गलौज और बदतमीजी की संचालक राशन वितरण में हो रही देरी

oplus_32

और सामग्री की अनूउपलब्ध के संबंध में जानकारी लेने गए थे |लेकिन वहां विवाद बढ़ गया|  संचालकों ने वेयरहाउस कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है |                                                              विवाद की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली | नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है और आश्वासन दिया है कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में मांग के आधार पर जल्दी राशन का वितरण कर दिया जाएगा| इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है| जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कव र से संपर्क करने का प्रयास किया गया|

Latest News

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली

दिव्य न्यूज़ 18:- नया रायपुर सरेंडर नक्सलियों का रेट कॉर्पोरेट बिछा कर स्वागत किया गया| सरेंडर नक्सली विधानसभा की...

More Articles Like This