रायपुर में गटर साफ करने उतरे तीन स्वीपर की मौत मामला रामकृष्ण हॉस्पिटल का|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18 :- मामला रायपुर के पचमढ़ी नाका का श्री राम कृष्ण हॉस्पिटल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर ) की सफाई करने उतरे तीन सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई| मामला टिकरापारा थाना इलाके का है| बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे| और देखते ही देखते उनकी जान चली गई| मृतकों का नाम अनमोल मांझी गोविंद सेंद्रे और पर्रा कुमार बताया जा रहा है| यह हादसा रात 8:00 के बाद हुआ है | अस्पताल प्रबंधन ने शिवरेज टैंक की सफाई के लिए स्वीपर बुलाए थे | सफाई के दौरान जैसे ही पहले कर्मचारी नीचे उतरा | वह जहरीली गैस की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा | उसे बचाने के लिए एक-एक करके दो साथी भी नीचे उतरे | लेकिन वह भी गैस का शिकार हो गए| और बाहर नहीं निकल सके | अभी तक दो के शव बरामद हो चुके हैं तीसरे की तलाश जारी है | हादसे की सूचना मिलते ही आनन -खनन में बचाव कार्य शुरू किया गया | कड़ी मस्कट के बाद दो सफाई कर्मियों की बॉडी बाहर निकाल ली गई है | जिन्हे तत्काल अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | खबर लिखे जाने तक तीसरे कर्मचारी का सव निकालने की कोशिश जारी है | अभी पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है|

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा|

]दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारियों को  रोंदा | इसके...

More Articles Like This