भूत के खौफ: से डर कर थाने पहुंचा हत्यारा:

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में ही दफना दिया। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मृतक का “भूत” दिखाई दे रहा था। इसी डर के कारण उसने आत्मसमर्पण किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। मृतक बृजलाल अगरिया (35) शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर (37) के घर पहुंचा था। उसने मिथलेश को साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। नवरात्र होने के कारण मिथलेश ने मना कर दिया, जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर झूमाझटकी हुई, जिसमें मिथलेश का मोबाइल फोन टूट गया। मोबाइल टूटने से गुस्साए मिथलेश ने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।शव को छिपाने का प्रयास
हत्या के बाद आरोपी मिथलेश ने अपनी पत्नी राजकुमारी (36) के साथ मिलकर शव छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने घर में पहले से खोदे गए एक गड्ढे में शव को डाल दिया। इसके बाद गड्ढे को प्लाईबोर्ड से ढककर ऊपर मिट्टी डाल दी। पति-पत्नी कुछ दिनों तक घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां छिपे रहे। इस दौरान मिथलेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे बार-बार दोस्त का “भूत” दिखाई देता था, जो अंतिम संस्कार कराने की बात कहता था। इसी डर और बेचैनी के कारण उसने थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
मंगलवार रात मिथलेश गांधीनगर थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूल की। उसकी सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम, न्यायिक मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक विशेषज्ञ आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से बृजलाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को शव परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी मिथलेश कुजूर व उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

कोरबा, युवक को नग्न हालत में दौड़ा दौड़ा,कर पीटा :

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद नाराज...

More Articles Like This