बैंक ऑफ़ बडोदा कटघोरा में पलक झपकते ही डिक्की से किया 2 लाख पार |

Must Read

 

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा कटघोरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अधिवक्ता व व्यवसायी के बाइक की डीक्की से ₹200000 गायब होने की खबर आम हुई | घटना को बाइकर्स गैंग  ने अंजाम दिया है | उनके सिर में टोपी व चेहरा रुमाल से ढका हुआ था| बताया जा रहा है कि कटघोरा में सुरेश शर्मा निवास करते हैं| यह पेसे से अधिवक्ता है | इसके अलावा उनका कुछ व्यवसाय भी है | घटना मंगलवार की दोपहर की है| श्री शर्मा रकम आहरण करने बैंक ऑफ़ बड़ोदा पहुंचे| उन्होंने बैंक से ₹200000 आहरड़ कर बैग में रख लिया| एवं बैंक से बाहर आने के बाद अपने दो पहिया वाहन की डीक्की में रख दिया| इसी बीच उनके मोबाइल में कॉल आया| वह बाइक में बैठकर मोबाइल से बात करने लगे | इसी दौरान किसी ने डिक्की में रखे रूपयो से भरे बैग पार कर दिया | इस बात से अनजान श्री शर्मा घर लौट गए| उन्होंने घर पहुंच कर डिक्की खोलकर देखा तो| दो लाख नगदी सहित बैग ही गया था | जिसकी सूचना श्री शर्मा जी ने तुरंत थाने पहुंच कर दी | सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर जा पहुंची| पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा  खागाले तो उठाई गिरी का एहसास हुआ| सीसीटीवी कैमरे में एक युवक की तस्वीर कैद हुई है| जिसका चेहरा रुमाल से ढका हुआ है| उसके सिर पर टोपी है अधिवक्ता जिस वक्त मोबाइल पर बात कर रहे थे इस दौरान युवक करीब पहुंचा और उसने पलक झपकते ही ररुपयों से भरे बैग़ को डिक्की से पार कर दिया| इसी बीच एक बाइक सवार मौके पर पहुंचा| जिसने सवार होकर दोनों मौके से भाग निकले | बहर हाल पुलिस ने आरोपियों की पताशाजी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है |

 

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा|

]दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारियों को  रोंदा | इसके...

More Articles Like This