दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है| प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से नियोजन प्रिंसिपल सिक्योरिटी एंड ए लाइट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द रियल हंटर बालको कृष्णा कॉरपोरेशन और अपोलो फार्मा सिटीज लिमिटेड रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भरती की जाएगी| कैंप में सम्मिलित होने के लिए वेबसाइट में आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है| साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें| जिन आवेदको का रोजगार पंजीयन नहीं किया है वह वेबसाइट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं| प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए अपना समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार पंजीयन अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं|




