पेंड्रा से कोरबा आ रही बस को ट्रेलर ने मारी ठोकर, 6 लोग हुए घायल :

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई जहां इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया वह इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दी गई बताया जा रहा है कि जय श्री बस पेंड्रा से कोरबा के लिए सुबह बस निकली हुई थी 52 सीटर बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे जो यात्रा कर रहे थे इस बस में पेंड्रा के अलावा कोरबा जिले के यात्री यात्रा कर रहे थे जहां पसान थाना क्षेत्र के लैंगा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रहा था ट्रेलर वाहन ने यात्री बस के चालक दिशा की ओर ठोकर मारते हुए आगे निकल गया जहां बस के एक साइड के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है जिसमें चार लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से पसान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया और उनका उपचार जारी है।जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्री बस पर सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। बस पर सवार कर रहा है यात्रियों की माने तो अगर आमने-सामने भिड़ंत होती तो इसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी फिर भी जिस हिसाब से एक्सीडेंट हुआ उसे देख कर उनके रूह कांप गए। इस यात्री बस पर कोरबा के लोग भी सवार थे जो पेंड्रा से वापस आ रहे थे इस घटना के बाद घायल लोगों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी जहा मौके पर पहुंचे। वह इस हादसे के बाद पसान थाना पुलिस में ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Latest News

कोरबा, युवक को नग्न हालत में दौड़ा दौड़ा,कर पीटा :

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद नाराज...

More Articles Like This