पाली रोड स्थित झाबर में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना,

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18 :-  कोरबा के पाली रोड स्थित ग्राम झाबर में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई| आग की लपटे इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों, और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया आग की तेज लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत फैल गई| दुकानदारों ने सुरक्षा के एहतियातन अपना सामान हटाना शुरू कर दिया| घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई| दुकानदारों के अनुसार सुबह 10:00 बजे दुकान खुलने के बाद सभी दुकानदार अपने काम पर लगे हुए थे| इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट हुआ | और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर अचानक धु धु कर कर जलने लगा | आग की लपटों ने नीचे झाड़ियां और अन्य सामानों को भी अपने चपेट में ले लिया दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया | आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई| दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया | जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई | आग की चपेट में आसपास की दुकान वा मकान भी आ सकते थे| बिजली विभाग के कर्मचारी  भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आ पहुंचे| उन्होंने स्थिति का जायजा लिया | और मुख्य बिजली लाइन को बंद कर सुधार कार्य प्रारंभ किया| शार्ट सर्किट से आग लगने की यें पहली घटना नहीं है| गर्मी के दिनों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है| रिपोर्टर दिव्य न्यूज़ 18|

Latest News

खाड़ी देशों को तरबूज निर्यात ठप, छत्तीसगढ़ के किसानों को भारी नुकसान,

दिव्य न्यूज़ 18:-खाड़ी देशों को तरबूज निर्यात ठप होने से छत्तीसगढ़ के किसानों को 300 करोड़ रुपये से अधिक...

More Articles Like This