दिव्य न्यूज़ 18:-मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की एक महिला ने 40 हजार रुपये के छोटे से लोन से केले के चिप्स का बिजनेस शुरू कर आज लाखों की कमाई का मुकाम हासिल किया है. कोरोना काल में पति की नौकरी छूटने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाया. शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे-धीरे उनका बिजनेस सफल होता गया. आज वे रोजाना बड़ी मात्रा में चिप्स बेच रही हैं और ग्राहकों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. यह प्रेरणादायक कहानी बताती है कि मेहनत और हौसले से कोई भी मुश्किल पार की जा सकती है.
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की एक महिला ने साबित कर दिया कि अगर हौसला हो तो हालात कितने भी खराब क्यों न हों, रास्ता निकल ही आता है. शिकारपुरा इलाके में रहने वाली ज्योति जिरंगे ने अपने पति की नौकरी छूटने के बाद हार मानने के बजाय खुद जिम्मेदारी उठाई और आज लाखों की कमाई कर रही हैं.
कोरोना काल बना टर्निंग पॉइंट
ज्योति बताती हैं कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की है, जबकि उनके पति सुरेश बीबीए करने के बाद नौकरी कर रहे थे. लेकिन कोरोना के दौरान उनकी नौकरी चली गई. घर चलाना मुश्किल हो गया था और हालात काफी खराब हो गए थे.40 हजार के लोन से शुरू किया सफर
इसी बीच उनकी सास ने घर से केले के चिप्स बनाने का छोटा सा काम शुरू किया था. ज्योति ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया और ₹40,000 का लोन लेकर इस काम को बड़े स्तर पर शुरू कर दिया. उन्होंने गायत्री मंदिर के पास अपनी दुकान लगा ली और धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ने लगे.
Must Read




