दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा निहारिका टॉकीज के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में घुसकर एक युवक ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया| इसके बाद कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट हुई| एक स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान स्टाफ के युवक के साथ पुरानी रंजिश थी | जिसको लेकर विवाद होने लगा| मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है
देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी| पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है | कुछ लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी किया है| जो सोशल मीडिया मे प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार स्कॉर्पियो सवार युवक नशे में धुत था | वह नशे की हालत में दुकान के बाहर पहुंचा| और स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा | वीडियो के आधार पर यह भी जानकारी मिली है कि वह युवक पहले भी आकर विवाद कर चुका है| मारपीट होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई| जिससे कुछ समय के लिए अपरा तफरी का माहौल पैदा हो गया| घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना एवं सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची| और स्थिति को नियंत्रित किया| पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है| और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है| फिलहाल घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है| लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है|
What's Hot
निहारिका टॉकीज के पास कपड़े की दुकान में घुसकर युवक ने किया हंगामा भड़की भीड़ ने जमकर पीटा |
Previous Articleउल्लास साक्षरता कार्यक्रम|
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

