दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सोनालिया चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बाइक सवार को धकेलते हुए सीधे एक मोबाइल दुकान में प्रवेश कर लिया। इस घटना में दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।हादसे का वीडियो भी सामने आया है। कार की गति देखकर लग रहा था कि चालक नशे में था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पुष्टि की है कि कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। इस दर्दनाक हादसे में मोबाइल दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान का काफी महंगा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक बाइक सवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया।घटना से पहले का उत्पात
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कार से यह हादसा हुआ, वह पिछले आधे घंटे से सोनालिया चौक के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। कार में सवार युवक टीपी नगर क्षेत्र में भी शराब दुकान के पास उत्पात मचाते हुए देखे गए थे। इसके बाद ही उन्होंने इस गंभीर घटना को अंजाम दिया। एक बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद गाड़ी सीधे दुकान में जा घुसी |पुलिस की कार्रवाई
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवकों को तुरंत पकड़ा। कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नशे में धुत तीन युवकों की कार मोबाइल दुकान में घुसी, कार सवारों को लोगों ने धुना, दुकान का भारी नुकसान:
Must Read




