नव वर्ष शोभा यात्रा में स्टंट सिविल पुलिस लाइन ने की कार्यवाही चार वाहनों पर केस दर्ज दिव्या न्यूज़ 18

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18:- कोरबा में हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के दौरान घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला सामने आया है| घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद और मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की | पुलिस ने चार वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एक थार वाहन को जप्त कर लिया है| यह घटना 19 मार्च को घटितहूई | कुछ युवक मैदान में लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे| जिससे वहां मौजूद लोगों में दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई थी| वीडियो वायरल होने के बाद} एवं शिकायत के आधार के बाद सिविल लाइन थाना रामपुर मे जांच शुरू की गई| जांच के दौरान स्कॉर्पियो सीजी 11 ए ए 6166, सीजी 12 बी जे 2975बोलेरो सी जी 12बी एफ 3890स्विफ्ट और सीजी 04 एन जी 8300 थार कार के खिलाफ कार्रवाई की गई है|

 पुलिस ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से आम लोगों की जान को खतरा होता है| वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग ने गंभीरता से कार्रवाई की | और भविष्य में भी ऐसे मामलों में शक्ति बर्ती जावेगी | पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार व स्टंट बाजी जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की है|] इस स्टंट बाजी में जप्त थार (cg04ng8300) का चालक रामकृष्ण साहू है| वह निवासी ढेगूर नाला का है | सबसे ज्यादा स्टंट बाजी इसी की देखी गई| और इस वाहन के स्वामी निवासी दर्री नंदू लाल साव पाए गए हैं | मामले में हिमांशु बैरागी निवासी बुधवारी, मुकेश कुमार बैगा निवासी रामपुर, और रामकृष्ण साहू निवासी रामपुर बस्ती के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई |

Latest News

अनंत इमेजिन सोसाइटी परिसर में शराब पीने से मना करने पर गार्ड से की मारपीट |

दिव्य न्यूज 18 :- कोरबा शहर की अनंत इमेजिंन सोसाइटी परिसर में रविवार की देर रात पहुंचे युवकों को...

More Articles Like This