दिव्य न्यूज़ 18:- रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि मेलेके दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के
लिए दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर आज स्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है| यह ठहराव 18 से 29 मार्च तक प्रभावी रहेगा| ट्रेन मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए रुकेगी| यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201 / 18202 के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल मैं उपलब्ध होगी| आधिकारिक जानकारी के अनुसार गाड़ी दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होगी| और मैहर स्टेशन पर रुकेगी| यह ट्रेन मैहर स्टेशन पर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी | और 5:40 पर प्रस्थान करेगी| इसी तरह गाड़ी संख्या 18 202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से रवाना होगी | यह गाड़ी मैहर स्टेशन पर रात एक 55 बजे पहुंचेगी | और 2:00 बजे रवाना हो जाएगी |