दिव्या न्यूज़ 18:- कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमी डुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया | उसे बचाने की कोशिश में अन्य दोस्त भी मुश्किल से बचें| बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में छलांग लगाई थी| शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है या मजाक कर रहा है | लेकिन जब वह बहने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य दोस्त भी पानी में कूद गए| लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह उसे बचा नहीं पाए और खुद भी बहने से बाल बाल बचे | बहने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय नौशाद खान के रूप में हुई | वह दर्री इलाके की जय भगवान गली का निवासी था | वह एक निजी कंपनी में काम करता था | घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई| देखते ही देखते घटना स्थान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई | तत्काल दर्री थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई||

रेस्क्यू टीम कर बहै हुए युवक की तलाश जारी | दर्री थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली और दोस्तों से पूछताछ की | बहे हुए युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया| टीम नाव और मोटर की सहायता से युवक की तलाश कर रही है| दरी थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और बहे युवक की तलाश जारी है|
