दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के 32 सरकारी स्कूलों में 1 एक करोड़ 60 लख रुपए के बालक बालिका शौचालय बनाए जाएंगे |

करोड़ व 73 लाख रुपए की लागत से किचन सेड बनेगा| शुक्रवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने 3.08 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया| उद्योग मंत्री देवांगन ने गवर्नमेंट स्कूल आगरकर के पास आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की शैक्षणिक संस्थानों में अधा संरचना को उन्नत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है| जनता की अपेक्षा में खरा उतरते ही उनकी हर मांग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं | महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि विष्णु देव सरकार आज विकास के हर पैमाने पर खरी उतर रही है| उन्होंने कहा कि दर्री जॉन के 32 गवर्नमेंट स्कूलों में बालक बालिका शौचालय निर्माण की 21 स्कूल में किचन सेड निर्माण कार्य कोसाबादी जॉन के विभिन्न विकास कार्य वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मैं अतिथि स्वरूप भवन निर्माण कार्य लगभग 25 ला ख रुपए | वार्ड क्रमांक 22 में रोड निर्माण व शेड निर्माण कार्य 10 लाख रुपए | वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मुख्य मार्ग में ग्रीन बेल्ट निर्माण कार्य 30 लाख रुपए | तथा वार्ड क्रमांक 21 गायत्री शक्तिपीठ सीएसईबी कॉलोनी कोरबा में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जिर्डोदार कार्य लगभग 10 लाख रुपए |




