दिव्य न्यूज़ 18:- दीपिका होली के रंग में रंगा रहा| छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल की फाग गीतों पर लोग थिराकतें नजर आए| इस दौरान लोगों ने रंग गुलाल उड़ा कर होली पर्व की खुशियां मनाएं | संगठन का रंग उत्सव कार्यक्रम का यह दूसरा वर्ष रहा| इसे लेकर क्षेत्र वासियो में भी खासा उत्साह रहा | मात्र छाया आजाद चौक दिपका में रंग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया| छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल ने अपनी टीम के साथ मंच पर होली गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी | और दर्शकों की वाह वाही बटोरी| रंगारंग प्रस्तुतियां और फागुन के गीत संगीत पर लोग जम कर थिरकते रहे | कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए| और रंग उत्सव कार्यक्रम का आनंद उठाया| यह आयोजन क्षेत्र वासियों के सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का उत्सव बना| आयोजन समिति की प्रमुख आयुष साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए गए |





