दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में होली के मौके पर एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हुई है | चोरों ने मोबाइल दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल फोन लगदी और अन्य सामान चुरा लिए हैं | यह घटना जब हुई जब पूरा शहर होली के उत्सव में डूबा हुआ था| दुकान के संचालक आकाश जी ने बताया कि उन्हें करीब रात 1:30 बजे चोरी की सूचना मिली| दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर किनारे से उठाया गया था| और अंदर रखा सामान गायब था| चोर बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन नगदी एवं अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे| चोरी के सामान की कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये आँकी गई है | उन्होंने बताया चोरों ने शटर उठाकर वारदात को अंजाम दिया |दिव्य न्यूज़ रिपोर्टर विनय कुमार के अनुसार दर्री पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी :- घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर जा पहुंची और जांच शुरू कर दी | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है | पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा| दिव्या न्यूज़ 18 रिपोर्टर विनय कुमार के अनुसार थाने के करीब चोर ने दिया चोरी को अनजाम ;- गौरतलब कि जिस स्थान पर यह चोरी हुई है | वह दर्री थाने से बहुत कम दूरी पर स्थित है| स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी ऐसी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है | जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है|

oplus_32
Latest News

छत्तीसगढ़ के चाम्पा |जांजगीर जिले के ग्राम पंतोरा की अनोखी होली

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा रिपोर्टर विनय कुमार के अनुसार जो जिला मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर स्थित...

More Articles Like This