तेज रफ़्तार का कहर, रफ़्तार से उजड़ा घर, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,

Must Read

 

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो बाइकों में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में हुई है। वह करतला केरवाद्वरी निवासी था और अडानी पावर प्लांट में पीएसएएस कंपनी का सुरक्षा कर्मी था। उसके साथ उसका दोस्त 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार भी था, जो उसी गांव का रहने वाला है। दोनों अपनी पहली पाली की ड्यूटी (सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक) खत्म कर सरबुंदिया में एक दोस्त के घर खाना खाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। करन सिंह यादव के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण यह घटना सामने आई। हादसे में वीरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।मृतक करन सिंह यादव की शादी को कुछ ही साल हुए थे और उसका एक बच्चा भी है। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक छोटी बहन भी है। करन सिंह यादव घर का कमाऊ पुत्र था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Latest News

खाड़ी देशों को तरबूज निर्यात ठप, छत्तीसगढ़ के किसानों को भारी नुकसान,

दिव्य न्यूज़ 18:-खाड़ी देशों को तरबूज निर्यात ठप होने से छत्तीसगढ़ के किसानों को 300 करोड़ रुपये से अधिक...

More Articles Like This