दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा नगर निगम के कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत की जानी है इसकी वजह से 15 मार्च कि शाम और 16 मार्च की सुबह पानी आपूर्ति नहीं होगी| निगम ने लोगों को रविवार सुबह पानी भर कर रखने कहा है | कोहड़िया में 32 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है| गर्मी में किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए मरम्मत कराई जाएगी| इसके पहले पंप में कचरा आने की वजह से पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही थी| रविवार सुबह पानी आपूर्ति की जाएगी| इसका प्रभाव शहर के वार्डों में भी पड़ेगा| बालको एवं सर्वमंगला क्षेत्र में पहले की तरह पानी आपूर्ति की जाएगी | सहायक अभियंता राहुल मिश्रा ने बताया कि जहाँ अधिक जरूरत पड़ेगी वहां टैंकर से पानी आपूर्ति करवाया जाएगा गर्मी का समय है पानी की खपत बढ़ जाती है अभी सफाई के लिए तीन से चार पंप बंद करना पड़ रहा है नहर में निस्तार के लिए दो-तीन दिन और पानी दिया जाएगा उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी |
Must Read




