दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा में कलेक्टर क्रुणाल दुदावत के निर्देश पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पाटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई | कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई इस बैठक में सभी समुदायों से होली ईद और गुड फ्राइडे जैसे पर्वों को आपसी मेल मिलाप सदभाव और शांति पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई| जिला प्रशासन में त्योहारों के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया | बैठक में त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए गए | होली के दौरान रासायनिक रंगों और मुखोटो की बिक्री तथा उपयोग पर रोक लगाने का आग्रह किया गया | साथ ही
लोगों को हर्बल रंगों के प्रयोग के लिए प्रेरित करने को कहा गया||

[ आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रहने के निर्देश:- पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिग करने दमकल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रखने के निर्देश दे दिए गए हैं| भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया है| होली के अवसर पर तालाबों और नदियों में नशे की हालत में गहराई वाले स्थान में नहीं उतरने की सलाह दी गई है| स्नान स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले ने बैठक में बताया कि होली के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने हूल्लड़बाजी करने जबरदस्ती रंग लगाने मुखौटा पहनकर वोटिंग करने और स्पीड और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

[ होली भाईचारे और सदभाव के साथ मनाने की अपील:- समिति ने यह भी अनुरोध किया कि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पर अनावश्यक रूप से रंग न लगाये | ताकि सोहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे| शांति समिति के सदस्यों ने होली को मिलजुल कर भाईचारे एवं सदभाव के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है | होलिका दहन के लिए भी निर्णय लिया गया है होलिका दहन के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं| इलेक्ट्रिक तारों के नीचे ट्रांसफार्मर के पास और तंग गलियों जैसे जोखिम पूर्ण स्थान पर होलिका दहन न करने की हिदायत दी गई है| इसका उद्देश्य किसी भी आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुंच सुनिश्चित करना है| होली के दिन शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे दुकान न लगाने का भी अनुरोध किया गया है|





