कोरबा। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीएसईबी और मानिकपुर पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने दो नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया। तीनों चोरी की रकम से दिल्ली और मनाली घूमने गए थे। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के मानसनगर और टीपी नगर में चार मकान और दुकानों, जबकि मानिकपुर क्षेत्र में एक दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थीं।

[ मुख्य आरोपी राजू दास मानिकपुरी (19) नें अपने दो किशोर साथियों के साथ चोरी की ओर दिल्ली मनाली घूमने चला गया| लौटने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया | सीएस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सीएसईबी चौकी के टीपी नगर मानस नगर और मानिकपुर में पांच जगह पर चोरी हुई थी| ट्रांसपोर्ट नगर कुआं भट्टा आदि जगहों पर नगदी व सोने चांदी के जेवर ले लिए गए | सीएसईबी प्रभारी भीमसेन यादव व मानिकपुर प्रभारी परमेश्वर राठौर की टीम सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों से मुड़ापार निवासी राजू दास की पहचान की पूछताछ में राजू दास ने अपराध कबूल लिया | चोरी की रकम यात्रा में उड़ा दी | पुलिस ने राड बाइक व बची रकम जब्त की |




