दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा में गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर ने बस चालक बहोरन सिंह (38) के साथ मारपीट की| यह घटना दीपिका थाना क्षेत्र के इ एंड एम क्वारी सेकरान स्थित कैंटीन के पास हुई| विवाद स्टाफ बस को साइड न देने को लेकर शुरू हुआ था| जो कि हिंसक झड़प में बदल गया |
बस चालक बहोरन सिंह ने बताया की मारपीट के बाद उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी गई | आरोपी ने उसे कहा कि अगर दोबारा सामने आया तो उस पर गाड़ी चला देंगे | और लोग इसे हादसा समझेंगे| घटना के बाद खदान प्रबंधक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे| इसके बाद घायल चालक पर शराब पीने का आरोप लगाया गया | जिसकी जांच कंपनी के अल्कोहल मीटर से की गई|
जांच में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई |बहोरन सिंह ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता है| और उस पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया गया है| मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला | पीड़ित की शिकायत पर दीपिका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| दीपिका थाना के सहायक उप निरीक्षक जितेश जी ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी डंपर ऑपरेटर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
इंटक संगठन ने इस घटना की निंदा की है | संगठन ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है| क्योंकि खदान में पहले भी ऐसी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी है|
What's Hot
गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर ने बस चालक को पीटा|
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.