दिव्य न्यूज़ 18:- जानिए क्या है पूरा मामला| सोमवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में दूसरे गुट के छात्रों ने रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था | इस दौरान ऑडिटोरियम के सामने तेज आवाज मैं साउंड सिस्टम लगाकर डीजे की धुन पर छात्र जमकर रंग गुलाल उड़ा रहे थे | छात्र-छात्राएं सभी आपस में डांस कर रहे थे यह सिलसिला घंटो चलता रहा | एक तरफ डांस और दूसरी तरफ चले लात घूँसे | एक तरफ छात्र-छात्राएं होली के मूड में डांस की मस्ती में सरो बार हो रहे थे | दूसरी तरफ कुछ छात्र आपस में एक दूसरे के शर्ट फाड़ रहे थे| नशे में अबीर गुलाल के बीच अचानक कुछ छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी देखते ही देखते छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गई फिर छात्र एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करते रहे | इधर कोनी टी आई भावेश संडे का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट की उन्हें कोई जानकारी नहीं है| किसी भी छात्र ने मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं करी | शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी | मारपीट का वीडियो आया सामने|




