खाद्य औषधि विभाग के विकास भगत की पूरी लापरवाही, मनमाने ढंग से काम करते हैं, पुरी की पूरी लापरवाही खाद्य विभाग की

Must Read
  • दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा शहर के घंटाघर चौपाटी में एक जूस दुकान की बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने लोगों में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। इससे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो  गया है |तोड़ा गया, तभी उसमें से मृत मेंढक दिखाई दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार   घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही बेहद खतरनाक है। यदि बर्फ जैसी बुनियादी चीज में ऐसी गंदगी है, तो अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं।चौपाटी संघ ने मांग की है कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि उनका डिपो सुभाष चौक पर है। वह कई फैक्ट्री से बर्फ लेकर आते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि यह विशेष बर्फ कहां से आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला, वह उनके डिपो की ही थी।विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ और खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें खाद्य विषाक्तता, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि यह मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जांच की जाएगी जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री हैं।वहां जाँच की जाएगी |

Latest News

किसान की दो बेटियां बनी पुलिस उप निरीक्षक, गांव में जश्न का माहौल, बेटियों को किया गया सम्मानित:

दिव्य न्यूज़ 18:-गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज...

More Articles Like This