दिव्य न्यूज़ 18 :- कोरबा घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है| जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था | हमला वारो ने अचानक उन पर हमला कर दिया | उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए | लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे| इस घटना के बाद ग्रामीणों में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई | हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है| ग्रामीणों में डर का माहौल है और वह रात में पहरा देने को मजबूर हैं | आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस :- चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है| घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है | जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था| हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया| आपको बता दे की कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया| अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आँख निकाल ली और मौके से फरार हो गए| बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है| हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरूता को निशाना बनाया| उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है|




