कोरबा में बारूद वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया |

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा  रेलवे फाटक को पार करने की हड़बड़ी में हुआ हादसा, व्यक्ति की मौके पर मौत, कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू फाटक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ | बारूद से भरे एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई| मृतक की पहचान दादर निवासी 58 वर्षी हनुमान दिन प्रजापति के रूप में हुई है| बताया गया कि हनुमान दिन अपने घर पर चल रही नवरात्र पूजा के बाद प्रसाद लेकर सीतामढ़ी स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे| परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है | मानिकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि बारूद से भरा वाहन से दुर्घटना की सूचना मिली थी| यह वहां नागपुर से रायगढ़ जा रहा था| और एक निजी कंपनी का था| कंपनी के सुपरवाइजर को भी घटना की जानकारी दे दी गई है| पुलिस ने वाहन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की बात कही है | वाहन में काफी मात्रा में बारूद भरा हुआ था| जिसे खुले और आबादी वाले इलाकों से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने की आवश्यकता होती है| प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मानिकपुर फाटक खुला था| और हनुमान दिन उसे पार करने की कोशिश कर रहे थे| इसी दौरान फाटक बंद हो गया| बारूद से भारी वाहन ने भी फाटक पार करने की हड़बड़ी में बाइक सवार हनुमान दिन को अपनी चपेट में ले लिया| टक्कर से हनुमान दिन फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई| घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने तत्काल घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया| पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है | और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

Latest News

पीएम मोदी से परिवार संग मिले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, बेटी की शादी का दिया न्योता |

दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सपरिवार दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी बेटी डॉ....

More Articles Like This