कोरबा में प्रेमी ने प्यार का झांसा देकर किया प्रेग्नेंट आरोपी गिरफ्तार |

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा जिले में एक नाबालिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया | जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती थी| और उसने दर्द निवारक दवा खाई थी | जिसके कारण मृत नवजात का प्रसव हुआ| घटना लेमरू थाना क्षेत्र की है| पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही सुरेश कुमार(19) नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर उससे संबंध बनाए थे| पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया|

रविवार देर रात नाबालिक को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ| पूरी रात दर्द से कराहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला|| नाबालिग ने बताया कि उसने दर्द निवारक दवा खाई थी | जिसके कारण मृत नवजात का प्रसव हुआ | हालांकि डॉक्टरों ने नाबालिक की जान बचा ली है | अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी | लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया को मामले की जानकारी दी| इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी |

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली थी| पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|

Latest News

1 अप्रैल से बढ़ जाएगी एनुअल फास्ट टैग की कीमत|

दिव्या न्यूज़ 18 :- जो लोग रेगुलर तौर पर हाईवे से गुजरते हैं| उनके खर्चे पर इसका असर...

More Articles Like This