कोरबा में आदिवासी छात्रावास मे रसोईया का कहर, छात्र पर टांगिया से हमला, आंख में गंभीर चोट आई|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-शनिवार को  प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास छुरी में रसोइये केसर दुबे ने कक्षा 6वीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया से हमला किया। शराब के नशे में धुत रसोइये ने छात्र पर जानलेवा हमला किया, जिससे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है।छात्र लंबे समय से रसोइये के टॉर्चर का सामना कर रहे थे। मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है। छात्रावास अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया केसर दुबे को कटघोरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था। छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कोरबा ट्राइबल एसी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।शेष बंद गोस्वामी पूर्व पार्षद ने बताया कि मारपीट की इस घटना से मासूम डरा सहमा हुआ है और जब परिवार को इस बारे में पता चला तब वो वे पेपर के दौरान ही मासूम लेकर चले गए। इस मामले के कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।अशोक देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि रसोइया के द्वारा जिस तरह से बच्चों के साथ प्रताड़ना और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, इसे लेकर जिला प्रशासन को भी कार्रवाई करने की जरूरत है।

 

 

Latest News

फतेहपुर ( धाता ) मे किसान के बेटे को यूपीपीसीएस मैं 9वीं रैंक, शुभम सिंह को पहले प्रयास में ही मिली सफलता, परिवार और...

दिव्या न्यूज़ 18:- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPCS)2024 का अंतिम परिणाम रविवार रात करीब 12 :30बजे घोषित किया...

More Articles Like This