दिव्या न्यूज़18:- कोरबा शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित तीन अवैध कबाड़ यार्ड पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया | जिससे कबाड़ व्यवसायों पर हड़कंप मच गया| कार्यवाही के तहत कोरबा कोतवाली राताखार मैं कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू के अवैद्य यार्ड को ध्वस्त किया गया| यह यार्ड बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था | और यहां बड़ी मात्रा में कबाड़ का संग्रहण किया जाता था |
[ रामनगर इलाके में तनवीर कबाड़ी के ठिकानों में भी बुलडोजर चलाया गया | यहां भी अवैध कब्जे में बनाए गए ढांचे को हटाया गया| इसके अलावा कोरकोमा क्षेत्र में | संचालित एक अन्य कबाड़ ठिकाने में कार्यवाही करते हुए वहां के भी ढांचे को ध्वस्त किया गया |
[ अवैध कबाड़ यार्ड पर निगम की भी कार्यवाही नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि शहर में बिना अनुमति के संचालित कबाड़ यार्ड को पहचान कर लगातार कार्यवाही की जा रही है | साथ हीं पुलिस बल की तैनाती के कारण निगम को सहयोग मिल रहा है| सीएस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम से पुलिस बल की मांग पत्र प्राप्त हुआ था| इसके बाद 30 से 40 पुलिस बल को मौके में तैनात किया गया है| जिन्होंने नगर निगम के साथ मिलकर कबाड़ व्यवसाईयों के खिलाफ कार्यवाही पर सहयोग दिया|
[ इससे पहले भी सीलिंग और कार्रवाई की गई थी | उस समय अभियान के दौरान रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में मुकेश साहू कबाड़ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था| इस घटना के बाद से प्रशासन ने कबाड़ चोरों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है| और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अपनी शक्ति बढ़ा दी है|
Must Read







