दिव्य न्यूज़18 :-कोरबा जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है| पहली घटना सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे पर युवक की लाश मिली| एस इ सी एल कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी | दूसरी घटना जमीनी पाली में 35 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगाया| तीनों घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र की है| पहली घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है| मंगलवार सुबह एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारियों ने जेपी कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहा था| उसकी पत्नी भी बीमार थी| दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था| पुलिस मामले की जांच कर रही है| रेलवे ब्रिज पर फंदे से लटकती मिली लाश ;- दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर गरीब 25 फीट ऊंचाई पर एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया | राहगीरों की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच कर रही है| युवक ने फांसी लगाकर दी जान;- तीसरी घटना दारी थाना क्षेत्र के जमनिपाली की है| जहां 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक की पहचान राकेश साहू के रूप में हुई है| बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले अपने गांव से लौटकर घर आया था | घटना के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी है | तीनों मामले में पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है एवं आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाने का प्रयास जारी है|
कोरबा जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों ने की आत्महत्या|
Previous Articleगैरवा घाट सड़क मार्ग पर नहर मरम्मत के लिए रोलिंग हटाई गई थी |लेकिन नहर मरम्मत होने के बावजूद रेलिंग नहीं लगाई गई|
Next Article कोरबा से डोंगरगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग |
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


दिव्य न्यूज़18 :-कोरबा जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है| पहली घटना सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे पर युवक की लाश मिली| एस इ सी एल कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी | दूसरी घटना जमीनी पाली में 35 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगाया| तीनों घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र की है| पहली घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है| मंगलवार सुबह एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारियों ने जेपी कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहा था| उसकी पत्नी भी बीमार थी| दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था| पुलिस मामले की जांच कर रही है|