कोरबा के मुड़ापार में गंदगी से लोगों में नाराजगी नालियों को गंदा पानी सड़कों पर फैला

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के मुड़ा पार में गंदगी से लोगों में नाराजगी कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 मैं स्थित मुंडा पार के निषाद मोहल्ला बस्ती में पिछले 6 माह से गंदगी और नाली के पानी की समस्या बनी हुई है| नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| स्थिति को लेकर बस्ती वासिओ में आक्रोश है| पार्षद ने ठेकेदार और अधिकारियों पर कमीशन खोरी का आरोप लगाया है|                                                 

oplus_32

[ स्थानीय युवक विजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि गंदगी के कारण कई लोग सर्दी खांसी मलेरिया और पीलिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हो चुके हैं| समस्या को लेकर ऑनलाइन स्वच्छता एप पर शिकायत दर्ज कराई गई है| पार्षद और ठेकेदार को भी सूचना दी गई फिर भी समस्या का हल नहीं निकल सका | रवि निषाद ने बताया कि उनके घर के सामने गंदगी फैली हुई है|

oplus_32

[

परिवार के सदस्य भी बीमारी की चपेट में आ गए हैं |नाली का पानी घर के दरवाजे तक पहुंच गया है| जिससे आवाजाहि में दिक्कत हो रही है| निषाद मोहल्ला से आगे तक नाली जाम है सड़क पर गंदा पानी भरा है| बच्चों और बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है| आंदोलन की चेतावनी:- गोपाल कुर्रे ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा |

Latest News

कोरबा में नशेड़ी यूवको ने की मारपीट खुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बता कर किया हंगामा

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरे आम मारपीट की घटना सामने आई है |...

More Articles Like This