दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा कलेक्टर क्रुणाल दुदावत ने कहा की कोरबा में रसोई गैस की कमी नहीं है| लेकिन स्कूल अस्पताल को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता ;- स्कूल आश्रम छात्रावास और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं| कलेक्टर ने चेतावनी दी है की घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग या दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान और गैस वितरक दोनों की जांच की जाएगी| गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान ना दें| जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह रसोई गैस पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास ना करें| प्रशासन ने दोहराया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है| और किसी प्रकार की कमी नहीं है|

[ कोरबा में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है | कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गैस वितरक एजेंसियों की बैठक ली | और स्पष्ट किया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है| उन्होंने अवैध भंडारण ब्लैक मार्केटिंग और अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए|




