दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा जिले में सरपंच चुनाव से पहले एक महिला पंच उनके पति और दो बच्चों के अपहरण का मामला झूठा निकला| यह आरोप करू मॉहा ग्राम पंचायत की सरपंच और उनके समर्थकों पर लगाया गया था| लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने गया था| यह मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है| ग्वाल राम यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी | शिकायत में कहा गया था कि 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 4 की पूरा पंच निर्मला उनके पति दिल मोहन और दो बच्चों को सरपंच कविता कांदे सहित लक्ष्मी नारायण खांडे अंतू लाल रात्रे गंगा राम रात्रे जीत राम मंझवार छबीरम मंझवार और चंद्र कुमारी रात्रे एक सफेद टाटा पंच कार में ले गए थे|
पूछने पर बताया गया कि वह चंद्रहासिनी देवी के दर्शन करने गए हैं | और देर रात तक लौट आएंगे | मगर तीन दिन बाद भी वह घर नहीं लोटे और ना हीं उनसे संपर्क हो पा रहा था | यह पूरा मामला ग्राम पंचायत करू मोहा में सरपंच के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है :- बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में कविता कंदे सरपंच चुनी गई थी| बाद में पंचों ने उन पर मनमानी और गांव के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया | अनुविभागी अधिकारी राजस्व ने इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है|
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी है| शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई | परिजनों से बातचीत में पता चला कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गया था| उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी |

