oplus_32 दिव्य न्यूज़ कोरबा 18:- अग्रसेन चौक ओवर ब्रिज पर सोमवार दोपहर एक चलती बोलेरो में भीषण आग लग गई| घटना दोपहर करीब 3:00 बजे की है शहर के बीच में | घटना कोतवाली थाना अंतर्गत हुई| स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के दौरान कई लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे आग इतनी भीषण थी की बोलेरो देखते ही देखते आग का गोला बन गई| गोरतलब यह है कि चालक भी गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल कर अपने मालिक को वीडियो भेजने लगा| पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली थाने को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया| हालांकि दमकल वाहन को घटनास्थल में पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया| दमकल के पहुंचने तक बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी| स्थानीय लोगों का कहना है की कोरबा शहर के भीतर आपातकालीन स्थितियों के लिए कम से कम एक दमकल तैनात होना चाहिए | उनका आरोप है कि एस एस प्लाजा की घटना से लेकर अब तक दमकल के पहुंचने में लगने वाला समय हर बार बड़ी तबाही का कारण बन रहा है | आज ही जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भी11 गाड़ियां जलकर राख हो गई थी | इन घटनाओं के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई है|
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।