दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत गृह (ABVTPS) मडवा के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट में 21 मार्च शनिवार को सुबह 9:00बजे से स्पर्धा शुरू होगी| प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एच एन कोसरिया होंगे | स्पर्धा शुरू करने से पहले नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ भी किया जाएगा| स्पर्धा में डीएसपीएम कोरबा एचटीटीपी कोरबा पश्चिम संयंत्र समेत बिजली कंपनी की 10 टीम हिस्सा लेगी |




